तीन दिवसीय खेलेगा भारत जीतेगा भारत थीम पर एसएसबी कैंप में पास द बॉल का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
तीन दिवसीय खेलेगा भारत जीतेगा भारत थीम पर एसएसबी कैंप में पास द बॉल का आयोजन


अररिया 28 अगस्त(हि.स.)।

एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय सहित सभी बाह्य सीमा चौकी पर शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर खेलेगा भारत जीतेगा भारत थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पास द बॉल का आयोजन किया गया।

यह आयोजन एसएसबी 56 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी सह कमांडिंग ऑफिसर नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की अमर जयंती और खेल भावना को सहर्ष समर्पित रहा।

आयोजित गतिविधियों में अधिकारीगण और अन्य बल कार्मिकों ने फिट इंडिया और स्वस्थ भारत का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मौके पर विविध प्रकार के खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story