पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस खाद्य संयम दिवस के रूप में मना

WhatsApp Channel Join Now
पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस खाद्य संयम दिवस के रूप में मना


अररिया 08 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के तेरापंथ भवन में उपासक द्वय मुनीश जैन एवं भूपेन्द्र बरड़िया के सानिध्य में मंगलवार को पर्युषण महापर्व का प्रथम दिवस खाद्य संयम दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

उपासकद्वय के द्वारा खाद्य संयम दिवस पर विशेष उपवास,आयंबिल, एकासन आदि करने की प्रेरणा दी एवं खाद्य संयम के बारे में बतलाया।भाद्रपद बारस तिथि पर चतुर्थ आचार्य जीतमल को भी याद किया गया एवं उपासक द्वय उनके संस्मरणों को सुनाया।

पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस श्रावक श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई। फारबिसगंज के तेरापंथ भवन में पूरे पर्युषण पर्व पर सुबह पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक तेरापंथ धर्म संघ की सभी संस्थाओं के द्वारा जप का कार्यक्रम भी विधिवत शुरूआत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story