मुहर्रम जुलूस में शामिल जंगी ने थाना परिसर में जमकर भांजी लाठी

WhatsApp Channel Join Now
मुहर्रम जुलूस में शामिल जंगी ने थाना परिसर में जमकर भांजी लाठी


मुहर्रम जुलूस में शामिल जंगी ने थाना परिसर में जमकर भांजी लाठी


अररिया 27 जून(हि.स.)।

जिले के नरपतगंज थाना में शनिवार को उस समय ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई,जब मुहर्रम जुलूस में लाठी डंडा सहित अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस शामिल हजारों की संख्या में जंगी थाना परिसर में घुस आए और ढाक के थाप पर जमकर लाठियां भांजी।

मुहर्रम जुलूस में शामिल जंगियों ने शारीरिक कला कौशल का प्रदर्शन भी किया और लाठी सहित अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ करतब दिखाए। एनएच 27 फोरलेन सड़क से होते हुए जब जुलूस नरपतगंज थाना के सामने पहुंची तो जुलूस में लाठी डंडा और फरसा आदि के साथ शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग दौड़ते हुए थाना परिसर में घुस आए।

थाना के अंदर जुलूस में शामिल लोग लाठी डंडा के साथ करतब दिखाना शुरू किया।हालांकि बाद में थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने शांतिपूर्वक सबों को थाना परिसर से बाहर निकलवाया,जिसके बाद जुलूस कर्बला मैदान की ओर निकल पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story