मांझी के नंदपुर विद्यालय में लगातार दूसरी बार गिरा छत का हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
मांझी के नंदपुर विद्यालय में लगातार दूसरी बार गिरा छत का हिस्सा

मांझी के नंदपुर विद्यालय में लगातार दूसरी बार गिरा छत का हिस्सा

मांझी के नंदपुर विद्यालय में लगातार दूसरी बार गिरा छत का हिस्सा

सारण, 17 जुलाई (हि.स.)। मांझी प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय नंदपुर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुवार की रात विद्यालय के एक कमरे की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस घटना में कार्यालय में रखी कुर्सियां और अन्य उपस्कर पूरी तरह टूट गए। घटना रात में हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

इससे पहले बीते शनिवार को भी लंच के दौरान इसी कमरे के बरामदे की छत का हिस्सा गिरा था, जिसमें बच्चे बाल-बाल बचे थे। लगातार हुई दो घटनाओं से विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में दहशत है। प्रधान शिक्षक विजय कुमार ने बताया कि जर्जर छत के संबंध में बीईओ विभा रानी को पहले ही लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। वही इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे बात नहीं हो सकी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story