सुरक्षित शनिवार एवं अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में शीतलहर से बचाव की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
सुरक्षित शनिवार एवं अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में शीतलहर से बचाव की जानकारी


अररिया 28 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शनिवार को सुरक्षित शनिवार के तहत मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य विषय शीतलहर से होने वाले खतरे और बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के साथ अभिभावक से शीतलहर से बचाव और शरीर को गर्म रखने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी।बैगलेस डे पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुतियां दी।शिक्षकों ने अभिभावकों और बच्चों से साफ सफाई और साफ सुथरा ड्रेस के साथ स्कूल में आने को प्रेरित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story