पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान –2026 का शुभारंभ
कटिहार, 20 फरवरी (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान –2026 के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज राय ने की। इस अवसर पर बिहार प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह, क्षेत्रीय सह प्रभारी नरेश शाह, अनुसूचित जनजाति के प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष तलू बस्की, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, डॉ. एसएन पोद्दार, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विचारधारा के सुदृढ़ीकरण, संगठनात्मक क्षमता के विस्तार तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों से प्रेरित होकर अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और अवसर पहुँचाने की प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को नए पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया है। क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह ने कहा कि भाजपा ना सिर्फ कार्यकर्ताओं का विशाल संगठन है बल्कि प्रशिक्षित राष्ट्रवादियों का संगठन भी है जहाँ समय समय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

