पंचायत चुनाव में आरक्षण की पात्रता को लेकर आयोग ने की सर्वेक्षण की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
पंचायत चुनाव में आरक्षण की पात्रता को लेकर आयोग ने की सर्वेक्षण की समीक्षा


बेतिया, 02 नवंबर (हि.स.)। अति पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार आर्य ने रविवार को पश्चिम चम्पारण का भ्रमण कर आगामी पंचायत आम निर्वाचन 2026 में आरक्षण की पात्रता निर्धारित करने के लिए चल रहे सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की।

जिला अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बैरिया के सूर्यपुर, बगहा-1 के लगुनाहा चौतरवा और मझौलिया के जौकटिया पंचायत का दौरा किया। इस दौरान आम लोगों को सर्वेक्षण के उद्देश्य एवं प्रक्रिया की जानकारी दी और सहयोग की अपील की। आयोग पंचायतवार एवं प्रखंडवार आंकड़ों का विश्लेषण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story