पंचायतों के सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का होगा सपना साकार : सांसद

WhatsApp Channel Join Now
पंचायतों के सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का होगा सपना साकार : सांसद


अररिया 28 जून(हि.स.)। फारबिसगंज के मझुआ पंचायत में रविवार को आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं विधायक मनोज विश्वास ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि गाँव और पंचायतों का समग्र विकास ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। केंद्र एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए पंचायतों की सक्रिय भागीदारी और जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने पंचायत स्तर पर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया।

वहीं विधायक मनोज विश्वास ने शहर के साथ आदर्श गांव निर्माण को वर्तमान समय का जरूरत करार दिया।

उन्होंने कहा कि आज जब गांव समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा और इसके लिए जमीनी स्तर पर योजनाओं का सही कार्यान्वयन जरूरी है।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story