निर्मली के मझारी पंचायत में पंचायत विकास दिवस आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
निर्मली के मझारी पंचायत में पंचायत विकास दिवस आयोजित


निर्मली के मझारी पंचायत में पंचायत विकास दिवस आयोजित


सुपौल, 28 जून (हि.स.)। जिले के निर्मली प्रखंड क्षेत्र के मझारी पंचायत सरकार भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बिहार मानवाधिकार आयोग, पटना की सचिव सह सुपौल जिला की प्रभारी सचिव सीमा त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी सावन कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करना, ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनना तथा जन भागीदारी के माध्यम से पंचायत के समग्र विकास को गति देना रहा।

इस दौरान ग्राम सभा के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पंचायत में चल रही योजनाओं के साथ-साथ आगामी विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), हर घर नल का जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई।

साथ ही स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) की चयनित थीमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।विशेष रूप से एलएसडीजी थीम-9 महिला हितैषी पंचायत पर चर्चा करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट पंचायतों द्वारा किए गए विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन भी किया गया। वहीं प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुना।

मौके पर निर्मली एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, डीसीएलआर साहब रसूल, निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह, निर्मली बीडीओ आरुषि शर्मा, बीपीआरो कुमार गौरव सहित अन्य अधिकारी, कर्मी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story