पलासी के पटेगना स्वास्थ्य केन्द्र का डीएम ने लिया जायजा,मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लिया फीडबैक

WhatsApp Channel Join Now
पलासी के पटेगना स्वास्थ्य केन्द्र का डीएम ने लिया जायजा,मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लिया फीडबैक


अररिया 04 नवम्बर(हि.स.)।

डीएम विनोद दूहन ने बुधवार को पलासी के पटेगना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के पंजीकरण की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। मरीजों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए मरीजों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story