स्काउट गाइड के तृतीय सोपान शिविर के पांचवें दिन वृक्षारोपण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
अररिया 05 जून(हि.स.)। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में आयोजित तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन विश्व पर्यावरण दिवस पर स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त अररिया सह संयुक्त राज्य सचिव बैजनाथ प्रसाद ने द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में स्टॉक हम सम्मेलन के दौरान 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर मो. शाहिद आलम एवं मो,. अब्दुल आलम के देखरेख में किया गया इस अवसर पर स्काउट गाइड के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण के बाद फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के द्वारा चल रहे आवासीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का टेंट का निरीक्षण स्काउट मास्टर राशिद जुनैद के नेतृत्व में करवाया गया। जिस पर एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने बताया कि स्काउट गाइड के बच्चे पूरे तन मन धन से देश सेवा, समाज सेवा एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए तत्पर हैं।इनकी इस भावनाओं का हम आदर करते हैं और आपात स्थिति में देश सेवा करने हेतु जो भारत स्काउट और गाइड संस्था प्रशिक्षण दे रहा हैं, वह प्रशंसनीय है।
मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी,एसडीपीओ राजकिशोर कुमार,अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्णा,जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा,रमेश मेहता,पार्षद गणेश गुप्तानंदन ठाकुर के साथ दर्जनों की संख्या में अधिकारीयों और बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवानी कुमारी एवं आयुष कुमार दास, द्वितीय स्थान प्रीति कुमारी और मनोज मंडल, बाबुल कुमार सिंह तृतीय स्थान साक्षी कुमारी विशाखा कुमारी, ईश्वर कुमार सिंह ने प्राप्त किया जिसे जिला संस्था के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर सीनियर स्काउट अंश कुमार, रिया कुमारी, तुलसी कुमारी, अंजली कुमारी, राधा कुमारी निशा कुमारी, दिलशाद, आदित्य कुमार झा, मिथिलेश कुमार के साथ 45 की संख्या में स्काउट गाइड मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

