नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित


अररिया 23 नवम्बर(हि.स.)। नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत पलासी के एसवीएन प्लस टू जाकिर एकेडमी हाई स्कूल डेहटी में सोमवार को छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से चित्रों एवं आकर्षक संदेशों द्वारा नशे के दुष्परिणामों को प्रदर्शित करते हुए समाज को नशामुक्ति का संदेश दिया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा युवाओं को नशे की बुरी लत से बचाने का आह्वान किया। चित्रों के जरिए यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और देश के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, रचनात्मकता एवं सकारात्मक सोच विकसित होती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story