पहलेजा लूट कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 07 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक कामयाबी हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के पहलेजा थाना पुलिस ने एक लूट मामले में वांछित अभियुक्त देव कुमार उर्फ मियाँ को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड संख्या-90/24 का अप्राथमिकी अभियुक्त क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पहलेजा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार देव कुमार, सोनपुर थाना अंतर्गत अम्बेडकर नगर का निवासी बताया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त देव कुमार उर्फ मियाँ का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस के अनुसार वह सोनपुर थाने के विभिन्न मामलों में संलिप्त रहा है। छापेमारी में पहलेजा थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में वांछित और फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story