पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन


बेतिया, 27 सितंबर (हि.स.)। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया।

पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवनों में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, ग्राम सभा सदस्यों, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायतों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री के मन की बात के 138वें संस्करण का प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम का थीम ‘आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त ग्राम पंचायत’ रहा। इसके तहत पेयजल, स्वच्छता, बिजली, सड़क, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं डिजिटल सुविधाओं से संबंधित विकास पर चर्चा की गई। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से विकास संबंधी सुझाव और आकांक्षाएं भी प्राप्त की गईं, जिन्हें निश्चय पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

बगहा-1 की चखनी रजवटिया पंचायत में जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरव आलोक, बीडीओ प्रदीप कुमार एवं सीओ ने कार्यक्रम में भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाकर पंचायतों को पारदर्शी, जवाबदेह एवं सशक्त बनाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story