पश्चिम चंपारण में बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट
बेतिया, 27 सितंबर (हि.स.)।
पश्चिमी चंपारण में बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
डीएम तरनजोत सिंह के निर्देश पर जिलास्तर से पंचायत स्तर तक अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। भितहा प्रखंड के सेमरबारी पंचायत में जिला परिवहन पदाधिकारी अमित राज ने निरीक्षण किया।
योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर व चौमुखा में वरीय उप समाहर्ता अहमद अली तथा नौतन के मंगलपुर में पीजीआरओ बेतिया मासूम अंसारी ने स्थिति की निगरानी की। बगहा-1 प्रखंड की चखनी पंचायत के राजवटिया में डीपीआरओ ने क्षेत्र का जायजा लिया। वहीं पटजीरवा-बैरिया क्षेत्र में भी स्थिति का निरीक्षण किया गया।
डीसीएलआर सदर समेत अन्य पदाधिकारी भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रशासन के अनुसार फिलहाल संबंधित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों को अलर्ट रखा गया है। जलस्तर, आवागमन, राहत-बचाव व्यवस्था और प्रभावित आबादी की जरूरतों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

