दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल के दंपति को डीएम ने सौंपा बच्ची को

WhatsApp Channel Join Now
दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल के दंपति को डीएम ने सौंपा बच्ची को


अररिया 06 अगस्त(हि.स.)। अररिया के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित एक बच्ची को अंतिम दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत गुरुवार को पश्चिम बंगाल के एक दंपति के सुपुर्द किया गया।

मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि दत्तक ग्रहण बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास एवं उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बच्चों को पारिवारिक वातावरण एवं बेहतर जीवन का अवसर प्राप्त होता है।

इस अवसर पर सहायक निदेशक,जिला बाल संरक्षण इकाई सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताओं का पालन करते हुए दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story