ऑपरेशन मुस्कान के तहत 60 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 60 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान


अररिया 06 अगस्त(हि.स.)। अररिया जिला पुलिस में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 60 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई।गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने गुम या चोरी हुए 60 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह सफलता सीईआईआर पोर्टल और विभिन्न थाना स्तर पर दर्ज शिकायतों के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मिली।तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद इन मोबाइलों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया। बरामद सभी मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया।

एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य केवल गुम या चोरी हुए मोबाइल बरामद करना ही नहीं है, बल्कि आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना भी है

।उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल ट्रैकिंग अब पहले से कहीं अधिक प्रभावी हो गई है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो वे तत्काल अपने नजदीकी थाना में इसकी सूचना दर्ज कराएं।साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर जाकर मोबाइल की जानकारी पंजीकृत करें, ताकि तकनीकी माध्यम से उसे जल्द ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story