ऑपरेशन मुस्कान: भागलपुर पुलिस ने 20 लाख के 65 खोए हुए मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपे

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन मुस्कान: भागलपुर पुलिस ने 20 लाख के 65 खोए हुए मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपे


भागलपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। भागलपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बार फिर आम लोगों के चेहरों पर खुशी लौटाई है। पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए कुल 65 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए हैं।

सिटी एसपी अतुलेश झा ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सभी धारकों को उनके खोए हुए फोन सुपुर्द किए। इस मौके पर सिटी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किए गए इन 65 मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से पुलिस जनता की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरों पर गजब की खुशी देखने को मिली। मोबाइल लेने पहुंचे कई लोगों ने बताया कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिल पाएगा। जब पुलिस कार्यालय से फोन आने की सूचना मिली, तो उन्हें कुछ देर तक विश्वास ही नहीं हुआ। करीब डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद अपना मोबाइल दोबारा पाकर लोगों ने भागलपुर पुलिस की इस सराहनीय पहल का आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779044 Articles

Share this story