ऑपरेशन मुस्कान के तहत 90 खोया मोबाइल बरामद
अररिया 27 अक्टूबर(हि.स.)। अररिया जिला पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत 90 खोया हुआ मोबाइल की सकुशल बरामदगी की गईं।सदर अनुमंडल क्षेत्र में जहां 50 मोबाइल बरामद हुआ,वहीं फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में 40 खोया हुआ मोबाइल को बरामद किया गया।
मंगलवार को सदर एसडीपीओ और फारबिसगंज एसडीपीओ कार्यालय में सत्यापन और जांचोपरांत धारकों के सुपुर्द किया गया।सदर एसडीपीओ सुशील कुमार और यातायात डीएसपी तरुण कुमार पांडेय ने वेरिफिकेशन के बाद बरामद मोबाइल को एक एक कर धारकों को सौंपा।मंगलवार को 50 में से 27 धारकों को मोबाइल सौंपा गया।खोये हुए मोबाइल की बरामदगी के बाद धारकों ने अररिया जिला पुलिस के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए आभार प्रकट किया।एसपी जितेन्द्र कुमार ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर जिला स्तरीय रिकवरी टीम का गठन किया था,जो डीआईयू टीम और संबंधित थाना के पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए खोए हुए मोबाइल की बरामदगी की।
वहीं फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत 40 चोरी या खोए हुए मोबाइल की रिकवरी की गई।फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में राजकिशोर प्रसाद ने विधिवत सत्यापन के बाद बरामद मोबाइल को उनके धारकों को सौंपा।
खोया हुआ मोबाइल को फिर से पाकर मोबाइल धारकों में खुशी देखी गई और सबों ने पुलिस के इस ऑपरेशन की तारीफ करते हुए अररिया जिला पुलिस के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

