ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुपौल पुलिस ने 70 खोए व चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुपौल पुलिस ने 70 खोए व चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए


ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुपौल पुलिस ने 70 खोए व चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए


सुपौल, 08 अप्रैल (हि.स.)। सुपौल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत कुल 70 खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों का पता लगाते हुए सफलतापूर्वक उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर आमजन में काफी प्रसन्नता देखी गई और लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। पुलिस की इस पहल से न केवल लोगों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिली, बल्कि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी और मजबूत हुआ।

सुपौल पुलिस की इस कार्रवाई को जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और तत्परता का उदाहरण माना जा रहा है। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह अभियान बिहार पुलिस एवं गृह विभाग, बिहार सरकार के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन की सहायता करते हुए अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story