यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1 लाख 31 हजार 500 रूपये का जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now
यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1 लाख 31 हजार 500 रूपये का जुर्माना


अररिया 11 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में सड़क हादसों पर अंकुश एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।यह विशेष अभियान यातायात नियमों के उल्लंघन एवं गलत दिशा में ड्राइविंग के विरुद्ध चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं ओवरलोडिंग सहित अन्य मामलों में 14 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 31 हजार 500 रूपये जुर्माने के रूप में वसूला गया।

अभियान में ईएसआई प्रवीण भारती, ईएसआई अजीत कुमार एवं ईएसआई मो. वारिस उपस्थित रहे।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story