समकालीन अभियान में मादक पदार्थ और नगद राशि के साथ तेरह गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
समकालीन अभियान में मादक पदार्थ और नगद राशि के साथ तेरह गिरफ्तार


अररिया,18 अप्रैल(हि.स.)। अररिया जिला पुलिस की ओर से मादक पदार्थ के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर सात दिनों का समकालीन अभियान चलाया गया,जिसमें जिले के विभिन्न थाना पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में पुलिस ने 696.55 ग्राम स्मैक,650 ग्राम गांजा,44 हजार 606 भारतीय रूपये,एक हजार 80 नेपाली मुद्रा,चार डिजिटल तराजू,एक मोबाइल और एक बाइक के साथ कुल 13 कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया।जानकारी एसपी जितेन्द्र कुमार ने शनिवार संध्या अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि फारबिसगंज, आरएस,कुर्साकांटा,सिमराहा,महलगांव,भरगामा,पलासी,फुलकाहा,सिकटी और जोकीहाट थाना पुलिस की ओर से अभियान के तहत की गई कार्रवाई में यह बरामद हुआ।एसपी ने बताया कि सूखा नशा के बढ़ते प्रकोप को समाप्त करने और कारोबार को ध्वस्त करने को लेकर अभियान चलाया गया था,जिसे आगे भी किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story