नालंदा जिले में अष्टजाम को लेकर 251 महिलाओं निकाली कल शयात्रा

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में अष्टजाम को लेकर 251 महिलाओं निकाली कल शयात्रा


बिहारशरीफ 21 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत सरथा पंचायत समेत आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का वातावरण हो गया है।

इसी क्रम में अखंड कीर्तन के आयोजन को लेकर शनिवार को 251 श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सामाजिक कार्यकर्ता सह नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे 30ए के समीप पासवान नगर स्थित बाबा चौहरमल मंदिर परिसर में पिछले पांच वर्षों से लगातार अखंड कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष भी 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर एक दिन पूर्व कलशयात्रा निकाली गई।कलश में जल भरने के लिए सभी श्रद्धालु बख्तियारपुर के ग्यासपुर गंगा घाट पहुंचे, जहां पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार कर कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर पैदल ही कल्याण बीघा स्थित छठ घाट होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे, जहां विधिपूर्वक कलश स्थापना की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे का वातावरण मजबूत होता है।

शनिवार से शुरू हो रहे 24 घंटे के अखंड कीर्तन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story