संस्कारी बच्चे ही बनेंगे जिम्मेदार नागरिक: ब्रह्माकुमारी अनामिका

WhatsApp Channel Join Now
संस्कारी बच्चे ही बनेंगे जिम्मेदार नागरिक: ब्रह्माकुमारी अनामिका


संस्कारी बच्चे ही बनेंगे जिम्मेदार नागरिक: ब्रह्माकुमारी अनामिका


सारण, 06 जून (हि.स.)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय छपरा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से तीन दिवसीय संस्कार समर कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 40 बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।

कैम्प की मुख्य अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डॉ प्रियंका भारती ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्कार, नैतिक मूल्य और आध्यात्मिक शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने संस्था द्वारा बच्चों को सकारात्मक सोच और जीवन जीने की सही कला सिखाने के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छपरा केंद्र प्रभारी बीके अनामिका ने कहा कि बच्चे देश और समाज के भविष्य की आधारशिला हैं। बचपन में उन्हें जैसे संस्कार दिए जाएंगे, वे भविष्य में वैसे ही जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।

इस दौरान बीके अरविंद ने राजयोग ध्यान के माध्यम से बच्चों को एकाग्रता का अभ्यास कराया और बीके प्रियांशु ने वैल्यू गेम्स द्वारा सहयोग व नेतृत्व क्षमता की सीख दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके प्रिंस, अर्जुन और प्रिया सहित अन्य सदस्यों का योगदान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story