परिचित ने धोखाधड़ी से 50 हजार की राशि ऑनलाइन किया स्थानांतरित, पीड़ित ने थाना में दी लिखित शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
परिचित ने धोखाधड़ी से 50 हजार की राशि ऑनलाइन किया स्थानांतरित, पीड़ित ने थाना में दी लिखित शिकायत


अररिया 14 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 निवासी 40 वर्षीय ललन ठाकुर ने सोमवार को थाना में एक लिखित आवेदन देकर परिचित के पुत्र द्वारा बिना किसी जानकारी दिए मोबाइल से 50 हजार की राशि ऑनलाइन स्थानांतरित कर लेने की शिकायत दर्ज कराया है।

पीड़ित ने अपनी गरीबी का जिक्र करते हुए बेटी की शादी के लिए खाता में पैसा जमा करने की बात करते हुए आरोपित युवक शशि कुमार उर्फ कोकू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना में दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि शशि कुमार उर्फ कोकू उनके परिचित विपिन पोद्दार,वार्ड संख्या 8, ज्योति सिनेमा हॉल के पास के निवासी का पुत्र है।वह बात करने के लिए बराबर उनसे मोबाइल लेता था।

दरअसल कोकू उनका पिन नंबर जान गया था और किसी न किसी बहाने मोबाइल बात करने के लिए लेकर बिना जानकारी दिए पांच हजार तो कभी दस हजार करके 19 अगस्त से 13 सितम्बर तक में कुल 50 हजार की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित कर लिया। इनकी जानकारी उन्हें तब हुआ जब उनके बेटे ने मोबाइल की जांच की। अपने आवेदन में 11 सितम्बर को शशि कुमार उर्फ कोकू के द्वारा ऑनलाइन उसके मोबाइल से हस्तांतरित करने का फुटेज ऑडियो के साथ सीसीटीवी कैमरा में कैद है, जिसको लेकर कार्रवाई की मांग की।

मामले पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आवेदन मिलने की बात करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story