सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 12 मई (हि.स.)। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के लिए सारण जिले में तैयारी शुरू हो गई है।

आगामी 18 अगस्त से 25 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के लिए निबंधन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इच्छुक विद्यालयों को टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निबंधन के लिए 2000 रुपए का शुल्क निर्धारित है और इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पहले ऑनलाइन निबंधन कराना अनिवार्य है इसके बिना टीमें हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रधानों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर पंजीकरण कर इसकी सूचना जिला खेल कार्यालय को दें। इस उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story