एनएच-20 ओवरब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
एनएच-20 ओवरब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती


नवादा, 04 नवंबर (हि.स.)।नवादा। शहर के एनएच-20 स्थित ओवरब्रिज से बुधवार को एक महिला ने छलांग लगा दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना नवादा के हड्डी गोदाम के समीप की बताई जा रही है।

ओवरब्रिज से महिला के नीचे गिरते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अचानक ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। हालांकि, उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के बाद पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। अस्पताल में पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह सड़क पर ही रहती है। उसके इस बयान से आशंका जताई जा रही है कि वह बेघर है और संभवतः इधर-उधर भटककर जीवन गुजार रही थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story