तेज रफ्तार ट्रेलर ने टोटो को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार ट्रेलर ने टोटो को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत


नवादा, 28 नवंबर (हि.स.)।झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र से सटे कोडरमा घाटी स्थित नौमा माइल (बंदरचुआ) के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से टोटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान नवादा जिले के रजौली प्रखंड के हरदिया गांव निवासी उमेश साव के पुत्र मिथुन साव के रूप में की गई है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिथुन साव निजी काम से कोडरमा गया था। वहां से टोटो लेकर वापस घर लौटने के दौरान बंदरचुआ घाटी के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसके टोटो में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मिथुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में शामिल ट्रेलर का नंबर एनएल-01एल 6863 बताया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सड़क जानकारी आता है अत बाधित कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर कोडरमा के डीएसपी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मिथुन साव की असामयिक मौत की खबर मिलते ही हरदिया गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग इस दुखद घटना से मर्माहत हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784674 Articles

Share this story