देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार


भागलपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत तातारपुर थाना पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तातारपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक धंधेबाज साइकिल पर देसी शराब की खेप लादकर किसी गंतव्य की ओर जा रहा है। सूचना की सत्यता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान आसनंदपुर चौक के पास पुलिस बल ने साइकिल से जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में युवक के पास से 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज निवासी बिकाश तांती के रूप में की गई है। तातारपुर थाना पुलिस ने इस मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह शराब कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story