सड़क दुर्घटना मे मोटरसाइकिल सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now

नवादा, 07 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के गंगटा सोलर प्लांट के निकट बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी ।

मृतक की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के सवईया गोपालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय पप्पू यादव के रुप में किया गया है। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक सड़क पार कर घर लौट रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक मे जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे पप्पु की मृत्यु घटनास्थल परहीी हो गई।

इस हृदय विदारक घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही नेमदारगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवादा सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया की सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761011 Articles

Share this story