सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल


सीवान, 28 अप्रैल (हि.स.)। सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मठिया गांव स्थित मैरवा-नौतन रोड के समीप मंगलवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलोरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह निवासी सजन सह के पुत्र बूटाई साह के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक जितेश राय, जो रमाकांत राय का पुत्र है, को पहले नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से अपने गांव डोमडीह से नरकटिया गांव में सेंटरिंग का काम करने जा रहे थे। इसी दौरान नौतन की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो से उनकी टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नौतन थाना प्रभारी जीत मोहन प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story