एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन मेला आयोजित, उमड़ी युवाओं की भीड़

WhatsApp Channel Join Now
एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन मेला आयोजित, उमड़ी युवाओं की भीड़


भागलपुर, 20 नवंबर (हि.स.)। शहर के जिला स्कूल मैदान में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कई निजी कंपनियों ने भाग लिया, जहां बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके कौशल विकास और बेहतर करियर को लेकर मार्गदर्शन भी दिया गया। मेले में सुबह से ही रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी।

विभिन्न कंपनियों के निबंधन (रजिस्ट्रेशन) काउंटरों पर नौकरी की उम्मीद लेकर आए युवक-युवतियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के अनुसार अलग-अलग कंपनियों में आवेदन और निबंधन कराते नजर आए।

कार्यक्रम में मौजूद उप विकास आयुक्त रवि राकेश ने कहा कि इस तरह के नियोजन मेलों के आयोजन से जिले के युवाओं को घर के पास ही रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा और योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने का सीधा मंच मिलता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story