दुग्ध उत्पादकों का एकदिवसीय समागम, आर्थिक सुदृढ़ीकरण पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
दुग्ध उत्पादकों का एकदिवसीय समागम, आर्थिक सुदृढ़ीकरण पर जोर


नवादा, 07 सितंबर (हि.स.)। नवादा के डीआरडीए सभागार में दुग्ध समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों का एक दिवसीय समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।

समागम का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़7 करना तथा डेयरी क्षेत्र की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करना था। कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादन, दुग्ध संग्रहण, दुग्ध गुणवत्ता, विपणन, भुगतान व्यवस्था एवं दुग्ध समितियों के सुचारू संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का भी सृजन किया जा सकता है।

उन्होंने दुग्ध समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों से कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समितियों का संचालन पारदर्शी एवं उत्तरदायी तरीके से सुनिश्चित करें।

उन्होंने दुग्ध संग्रहण एवं भुगतान प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने तथा दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। ओम विकास आयोग शंभू शरण पांडे ने कहा कि दुग्ध उत्पादन से पशुपालकों की आर्थिक दशा सुधीर होगी जिससे समाज में समृद्धि आएगी उन्होंने पशुपालकों को हर संभव मदद की भी बात कही।

पशुपालकों ने अपनी समस्याओं को रखा जिस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन से हर संभव सहयोग की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story