विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश


पश्चिम चम्पारण(बगहा),5मई (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर बगहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवा बसंतपुर के पंचायत सरकार भवन तथा जैनी टोला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगहा विधायक राम सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि झुनझुन प्रसाद, पूर्व मुखिया बिंद्वशनी प्रसाद, विजय राव ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल वर्मा , सुदामा खलवार,विजय राव, बिरजेश कुमार, जयप्रकाश पांडेय, चित्र सिंह बाला, आशु राव सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।हिन्दुस्थान समाचार/डाॅ.अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story