विजयदशमी पर आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
विजयदशमी पर आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


किशनगंज, 20 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी के शुभ अवसर पर शहर के भूतनाथ मंदिर स्थित भूतनाथ गौशाला शाखा में विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

विजयदशमी उत्सव के दौरान शस्त्र पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस पर्व की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को रेखांकित किया गया। विजयदशमी को बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व समाज में अनुशासन, साहस, सद्भाव और सकारात्मकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। स्वयंसेवकों ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया। उत्सव के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

स्वयंसेवकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। आयोजन में सांस्कृतिक परंपराओं के पालन के साथ पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में संघ के कैलाश शर्मा, नगर कार्यवाह अजीत गुप्ता, शंकर साहा, आरोग्य भारती से जुड़े देव दास तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उत्तर बिहार के सह प्रांत संयोजक मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने उत्सव में सहभागिता निभाते हुए सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story