श्रावणी मेला में सुरक्षा बलों के ठहराव को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
भागलपुर, 04 जुलाई (हि.स.)।जिले के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर शनिवार को एसडीओ विकास कुमार और डीएसपी नवनीत कुमार ने जिला और प्रखंड के अधिकारियों के साथ मुरारका महाविद्यालय पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीओ विकास कुमार ने मुरारका महाविद्यालय प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी से मुलाकात करते हुए मुरारका महाविद्यालय के मैदान में सुरक्षा बलों के ठहराव को लेकर चर्चा की।
वहीं प्राचार्य ने कहा कि कुलपति से आदेश मिलने पर आप यहां सुरक्षा बलों का ठहराव कर सकते हैं। वहीं एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि इसके लिए कुलपति से आदेश लिया जाएगा।
इसके उपरांत उन्होंने नमामि गंगा घाट स्थित उद्घाटन स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ ए के गोपालन कॉलेज, कृष्णगढ धर्मशाला, तिलकपुर गांधी घर, प्रखंड मुख्यालय का भी जायजा लिया।
इस मौके पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बंदना कुमारी, थानाध्यक्ष धन्नजय कुमार, सीओ अनुज कुमार झा, बीडीओ संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

