फारबिसगंज में रावण दहन महोत्सव की तैयारियां शुरू, हवाई फील्ड में कार्यालय का हुआ उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज में रावण दहन महोत्सव की तैयारियां शुरू, हवाई फील्ड में कार्यालय का हुआ उद्घाटन


अररिया, 14 अक्टूबर(हि.स.)। विजयादशमी पर फारबिसगंज हवाई फील्ड में आगामी 22 अक्टूबर को रावण दहन महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।बुधवार को हवाई फील्ड परिसर में कार्यक्रम को लेकर मुख्य कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यालय का यह उद्घाटन श्री राम नवमी रथ यात्रा महोत्सव समिति के संरक्षक बाबा मथुरा दास एवं अध्यक्ष विजय प्रकाश के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर समिति के कई वरिष्ठ सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 अक्टूबर को शाम चार बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में विशाल रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

इस मौके पर उपमुख्य पार्षद नूतन भारती,पूर्व मुख्य पार्षद अनूप जायसवाल, गुंजन सिंह,अविनाश कन्नौजिया अंशु,प्रेम केशरी,करन सिंह भूमिहार,रजत रंजन,के डी भगत समेत सैकड़ो समिति के सदस्य एवं शहर के गणमान्य उपस्थित थे ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story