डीएम ने सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
डीएम ने सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ


डीएम ने सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ


अररिया 26 अक्टूबर(हि.स.)। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सतर्कता अभिचेतना सप्ताह पर सोमवार को परमान सभागार में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डीएम विनोद दूहन ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों का पालन करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संकल्प दिलाया गया।

शपथ में यह संकल्प लिया गया कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति में प्रमुख बाधाओं में से एक है तथा इसके उन्मूलन के लिए सरकार, नागरिकों एवं निजी क्षेत्र सहित सभी हितधारकों का सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

इस दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जीवन के सभी क्षेत्रों में सत्यनिष्ठा एवं कानून के शासन का पालन करने, न रिश्वत लेने और न देने, सभी कार्य ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करने तथा जनहित को सर्वोपरि रखने की प्रतिज्ञा ली। साथ ही, अपने व्यक्तिगत आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करने और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की सूचना संबंधित उचित एजेंसी को देने का संकल्प भी लिया गया।

मौके पर जिला के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी के साथ समाहरणालय के कर्मी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767204 Articles

Share this story