एसटीएफ टीम के साथ मिलकर रानीगंज पुलिस ने दो लूटकांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
एसटीएफ टीम के साथ मिलकर रानीगंज पुलिस ने दो लूटकांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार


अररिया 13 नवम्बर हि.स.)।

रानीगंज थाना पुलिस ने लूटकांड के दो मामलों में फरार चल रहे कुख्यात रोनित कुमार यादव को पूर्णिया एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

रोनित कुमार यादव पिछले तीन सालों से फरार चल रहा था और रानीगंज थाना पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर सूचना पर छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन हर बार पुलिस की पकड़ में आने से पहले ही वह फरार हो जाता था। उसके खिलाफ रानीगंज थाना में कांड संख्या 280/23 दिनांक 06.07.2023, धारा 392 भादवि एवं कांड संख्या 360/23, दिनांक 13.09.2023धारा-392 भादवि में दर्ज है कांडो में फरार 26 वर्षीय रोनित कुमार यादव पिता अक्षय लाल यादव भरगामा थाना क्षेत्र के बनमोतरा गांव से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने दी। छापामारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, एसआई अभिषेक कुमार और एसटीएफ पूर्णिया टीम शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story