जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं राज्य परिषद सदस्य मनोनीत

WhatsApp Channel Join Now
जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं राज्य परिषद सदस्य मनोनीत


भागलपुर, 26 जून (हि.स.)। जनता दल (यू.) के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं को पार्टी के राज्य परिषद सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर जदयू जिला संगठन में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा राज्य परिषद सदस्य मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि सुड्डू साईं के संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यशैली का लाभ पार्टी को राज्य स्तर पर भी मिलेगा तथा उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।

वहीं, सुड्डू साईं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story