फारबिसगंज बार एसोसिएशन चुनाव में तीसरे दिन नामांकन हुआ समाप्त

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज बार एसोसिएशन चुनाव में तीसरे दिन नामांकन हुआ समाप्त


अररिया 06 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज बार एसोसिएशन के आगामी सत्र 2026-28 के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन विभिन्न पद पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर अपने दावेदारी पेश की।

अध्यक्ष पद के लिए राजेशचन्द्र वर्मा,मो. कमालुद्दीन एवं विजय कुमार दास ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं महासचिव पद के लिए गोपाल प्रसाद मंडल, विभूतिकांत झा, राकेश कुमार देव ने अपनी दावेदारी की पेश की है।संयुक्त सचिव पद के लिए राहुल रंजन, समीर मणिबिन्द एवं प्रमोद कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए मो. इमरान, अंकेक्षक पद के लिए सुबोध कुमार सुधांशु एवं तेज नारायण साह तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच अधिवक्ता शामिल है।

शुक्रवार को अंतिम दिन नॉमिनेशन की तिथि के बाद चुनाव की अगली प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बार अधिवक्ता हित, बार एसोसिएशन में पारदर्शिता, आय-व्यय का लेखा-जोखा, वकालतखाना की बेहतर व्यवस्था, अधिवक्ताओं का सम्मान एवं कल्याणकारी योजनाएं चुनाव के प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं।

बार एसोसिएशन के नए सत्र 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर अब अधिवक्ताओं की निगाहें नामांकन प्रक्रिया और आगामी चुनाव पर टिकी हुई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story