पश्चिम बंगाल के दो रेलवे स्टेशन का नामकरण जैन तीर्थंकरों के नाम पर होने से जैन समुदाय में खुशी
अररिया 17 जून(हि.स.)।
भारतीय रेलवे की ओर से पश्चिम बंगाल के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों के नाम को बदलने की प्रक्रिया के तहत दो स्टेशन का नामकरण जैन तीर्थंकर के नाम पर किए जाने की घोषणा से जैन समुदाय में खुशी की लहर है।
नए नामकरण के प्रस्तावित योजना के तहत अदिना स्टेशन का नाम जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ के नाम पर आदिनाथ मालदा एवं वर्धमान स्टेशन का नाम जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के नाम पर वर्धमान महावीरधाम किए जाने के प्रस्ताव का फारबिसगंज सकल जैन समाज के अध्यक्ष बछराज राखेचा,दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद सरावगी, तेरापंथ महासभा के अध्यक्ष महेंद्र वेद साधु मार्गी जैन समाज के अध्यक्ष ओम डोषी एवं जैन श्वेतांबर मंदिर मार्गी सभा के अध्यक्ष मूलचंद गोलछा के साथ पूरे जैन समाज ने केंद्र सरकार के साथ रेलवे बोर्ड के प्रति आभार जताया है।
इसके साथ ही जोगबनी-कटिहार रेल खंड के अंतर्गत सिमराहा स्टेशन का नाम विश्व प्रसिद्ध आंचलिक कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु के नाम पर रेणुग्राम सिमराहा किए जाने की चीरलंबीत मांग को पूरे किए जाने हेतु दधीचि देहदान समिति के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल, फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा, साहित्यकार अनुज प्रभात रेल कम्यूटर्स फॉरम के सदस्य राकेश रोशन,बिहार रेल यूजर्स एशोसियेशन के सदस्य चंदन भगत ने रेल मंत्रालय से की है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

