टोटो पर निकले बीडीओ, ‘नो व्हीकल डे’ से दिया ईंधन बचत का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
टोटो पर निकले बीडीओ, ‘नो व्हीकल डे’ से दिया ईंधन बचत का संदेश


पूर्णिया, 22 मई (हि.स.)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब बिहार के सरकारी दफ्तरों में भी दिखने लगा है। शुक्रवार को ‘नो व्हीकल डे’ के तहत अमौर प्रखंड मुख्यालय का नजारा कुछ अलग नजर आया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पंडित सरकारी वाहन छोड़ टोटो से क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे। उनके साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी टोटो में ही मौजूद थे। सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय परिसर में अधिकारियों का यह अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

अधिकारियों की इस पहल को लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में सकारात्मक संदेश बताया। आम लोगों में भी वैकल्पिक साधनों के उपयोग को लेकर जागरूकता देखने को मिली।

बीडीओ राजाराम पंडित ने कहा कि ‘नो व्हीकल डे’ का उद्देश्य सिर्फ ईंधन बचाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक संकट के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में तेल की बचत बेहद जरूरी है और प्रधानमंत्री के आह्वान पर सरकार लोगों को वैकल्पिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह

Share this story