डीएम ने अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त चौकीदार को सौंपा नियुक्ति पत्र

WhatsApp Channel Join Now
डीएम ने अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त चौकीदार को सौंपा नियुक्ति पत्र


अररिया 29 अक्टूबर(हि.स.)। डीएम विनोद दूहन ने जोकीहाट निवासी बीबी अफसाना खातून को अनुकंपा के आधार पर चौकीदार पद पर नियुक्ति हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत कर्मियों के आश्रित परिवारों को सहायता प्रदान करना तथा उन्हें आजीविका का अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने नवनियुक्त चौकीदार को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने की सलाह दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story