नीतीश कुमार ने बाढ़़ प्रभावित गांवों की स्थिति का लिया जायजा, उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री से फोन पर की बात

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 06 सितंबर (हि.स.)। बिहार में बाढ़ की चुनौती के बीच जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बिहार सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने एक बार फिर आम लोगों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

उन्होंने रविवार काे पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के क्रम में पुनपुन, अकौना, नीमा, बेलदारीचक, लखना, निहालचक, बलुआचक, देवकली, धनरुआ, वीर ओरियारा, सेवदाहा बिगहा, अवधारा, पभेरी, जलालपुर, सहुरु एवं सांई सहित प्रभावित गांवों का दौरा किया और स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता ललन सर्राफ साथ रहे।

जनता की तकलीफों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले नीतीश कुमार ने उप-मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री से फोन पर बातचीत कर पटना सहित पूरे बिहार में बाढ़ एवं जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे। सरकार पूरी गंभीरता और दायित्वबोध के साथ प्रभावित लोगों के संग खड़ी है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जरूरतमंदों तक मदद पहुँचा रहा है। निचले इलाकों, तटबंधों और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story