राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर नीतीश कुमार ने किया नमन

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 23 सितंबर (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

नीतीश कुमार ने नमन करते हुये कहा कि सिमरिया की धरती पर जन्मे दिनकर जी ने अपनी ओजस्वी लेखनी से राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और जनचेतना को नई धार दी। उनकी कालजयी रचनाओं में देशभक्ति, संघर्ष, सामाजिक सरोकार और आत्मसम्मान की प्रखर अभिव्यक्ति मिलती है।

दिनकर जी की लेखनी आज भी युवाओं में साहस, राष्ट्रबोध और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करती है। वे बिहार की गौरवशाली साहित्यिक परंपरा और राष्ट्रीय चेतना के अमर प्रतीक हैं। उनकी साहित्यिक विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story