मंत्री बनने पर नीतीश कुमार मिश्रा के पैतृक गांव बलुआ बाजार में जश्न

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री बनने पर नीतीश कुमार मिश्रा के पैतृक गांव बलुआ बाजार में जश्न


सुपौल, 07 मई (हि.स.)। नीतीश कुमार मिश्रा को मंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार में गुरुवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा रंग-गुलाल लगाकर उत्सव मनाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा नेता अरुण कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मिश्रा को मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जगी है और इससे इलाके के विकास को गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की तथा “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए।

इस मौके पर भाजपा नेता अरुण कुशवाहा , राजेश ठाकुर , सुधीर झा ,मुन्ना साह ,कन्हैया पोद्दार , पार्शनाथ पाठक , बिपिन दास , मनोज झा ,मुकेश झा , नवीन मिश्र , ठकन मिश्रा के अलावे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story