नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार ने आमी शक्तिपीठ में टेका मत्था

WhatsApp Channel Join Now
नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार ने आमी शक्तिपीठ में टेका मत्था


नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार ने आमी शक्तिपीठ में टेका मत्था


नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार ने आमी शक्तिपीठ में टेका मत्था


सारण, 08 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष के नेता नीतीश कुमार के सुपुत्र व जदयू नेता निशांत कुमार ने बुधवार को ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल दिघवारा स्थित आमी शक्तिपीठ पहुंचकर मां अंबिका भवानी के दरबार में हाजिरी लगाई।

निशांत कुमार ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से माता का पूजन-अर्चन किया और बिहार की सुख, शांति, समृद्धि तथा चहुंमुखी विकास के लिए मां से मंगलकामना की। निशांत कुमार के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में जेडीयू कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूजा के उपरांत रितेश तिवारी ने बताया कि मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें माता का भव्य चित्र, चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। आमी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी भिखम बाबा ने उन्हें जदयू के चुनाव चिह्न तीर-धनुष का प्रतीक चिह्न प्रदान कर आशीर्वाद दिया।

निशांत कुमार की इस धार्मिक यात्रा और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सादगी को लेकर जदयू खेमे में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय नेताओं ने कहा कि माता के आशीर्वाद और युवाओं के इस जोश से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story