नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर का किया दौरा, पैतृक आवास पर उमड़ी लोगों की भीड़

WhatsApp Channel Join Now
नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर का किया दौरा, पैतृक आवास पर उमड़ी लोगों की भीड़


पटना, 21 सितंबर (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड

(जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने साेमवार काे बख्तियारपुर स्थित अपने पैतृक आवास का दौरा किया। इस दौरान बड़़ी तादाद में स्थानीय लोगों ने नीतीश कुमार का आत्मीयता एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नीतीश कुमार ने भी उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा क्षेत्र के लोगों के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया।

अपने पैतृक आवास पहुंचने पर नीतीश कुमार ने वहां झंडे की पूजा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। नीतीश कुमार जिन्दाबाद के नारे के साथ लोगों में अपने क्षेत्र के लोकप्रिय नेता से मिलने को लेकर उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

नीतीश कुमार ने इस दौरान उपस्थित लोगों से सहज भाव से संवाद किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। बख्तियारपुर से उनका पुराना और भावनात्मक जुड़ाव रहा है, ऐसे में उनके पैतृक आवास पर स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने इस मुलाकात को विशेष बना दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story