‘अमर शहीद’’ रामफल मंडल जी के शहादत दिवस समारोह में नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
‘अमर शहीद’’ रामफल मंडल जी के शहादत दिवस समारोह में नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की


‘अमर शहीद’’ रामफल मंडल जी के शहादत दिवस समारोह में नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की


पटना, 23 अगस्त (हि.स.)। भारत छोड़ो आंदोलन, 1942 के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रामफल मंडल जी की पुण्य स्मृति में आयोजित भव्य शहादत दिवस समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार शामिल हुए।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने अमर शहीद रामफल मंडल जी के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान हमारी अमूल्य राष्ट्रीय विरासत है। रामफल मंडल जी जैसे अमर बलिदानियों की गौरवगाथा सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करती रहेगी।

कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद रामफल मंडल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई शैलेन्द्र कुमार एवं मंत्री शीला मंडल ने किया।

समारोह में मुख्य रूप से बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, विधान पार्षद संजय सिंह सहित पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय एवं पार्टी नेता पंकज पटेल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story